राजस्थान के कोटा रेल मंडल में राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12431) के एक एसी कोच में आग लगने की घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद यात्रियों ने जीआरपी कोटा में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए रेलवे प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। यात्रियों का कहना है कि कोच से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में आग की स्थिति बन गई।
स्थिति गंभीर होते देख यात्रियों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि कोच के रखरखाव और तकनीकी जांच में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि आग की वजह से उनका कीमती सामान भी जलकर नष्ट हो गया और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
जीआरपी कोटा ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रेलवे की तकनीकी टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यदि किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.