राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भजनलाल शर्मा सरकार एक बार फिर तबादलों पर लगा बैन हटाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार 1 जून से तबादला प्रक्रिया शुरू करने को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक विधायकों और मंत्रियों की लगातार मांग के बाद सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। यदि तबादला बैन हटाया जाता है तो विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारियों को राहत मिल सकती है। प्रशासनिक स्तर पर भी तबादलों को लेकर तैयारियां शुरू होने की चर्चा है।
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच इसे लेकर हलचल तेज हो गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.