राजस्थान के उदयपुर स्थित नीव फाउंडेशन ने भीषण गर्मी से प्रभावित लोगों, बाहरी श्रमिकों, लावारिस पशुओं और पक्षियों की सहायता के लिए बड़े स्तर पर समर रिलीफ अभियान “इस गर्मी, फर्क नजर आएगा” शुरू किया है। यह अभियान राजस्थान सहित गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत छह राज्यों में चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं पशु-पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। संस्था का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जीवों को भी राहत पहुंचाना है।
नीव फाउंडेशन की इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tags:
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.