राजस्थान के अलवर शहर में एक दर्दनाक हादसे में खेलते-खेलते दो मासूम बहनों की कार के अंदर दम घुटने से मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय टीना और 5 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां खेलते हुए एक पुरानी बंद पड़ी कार में जा बैठीं। इसी दौरान कार का दरवाजा अंदर से लॉक हो गया, जिससे वे बाहर नहीं निकल सकीं।
वैशाली नगर थाना अधिकारी गुरूदत्त सैनी ने बताया कि कार कई वर्षों से खराब हालत में खड़ी थी। उसका इंजन और बैटरी खराब थे तथा गेट अक्सर खुले रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी और ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों बच्चियों की दम घुटने से मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.