Download App Now Register Now

बरसाना में राधा रानी मंदिर के पूर्व रिसीवर एवं पुजारी पर जानलेवा हमला, हथौड़ा, सरिया और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, परिवार ने गिरफ्तारी की मांग उठाई

मथुरा | बरसाना थाना क्षेत्र में राधा रानी मंदिर के पूर्व रिसीवर एवं पुजारी सौरभ गोस्वामी पर कथित जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाना बरसाना में तहरीर देकर कई लोगों पर घात लगाकर हमला करने, गंभीर रूप से घायल करने और लूटपाट करने के आरोप लगाए हैं।

प्रार्थिया डौली शर्मा पत्नी सौरभ गोस्वामी के अनुसार उनके पति सौरभ गोस्वामी सुबह करीब 5 बजे मंदिर के लिए निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

तहरीर के मुताबिक हमलावरों ने हथौड़ा, सरिया और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे सौरभ गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि उनके सिर में गंभीर चोट आई है तथा हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गए हैं।

पीड़िता ने आरोपियों के रूप में भूरा उर्फ गौरव, हेमंत, नितेश, आशु उर्फ छैलबिहारी, विकास, योगेश सहित अन्य लोगों के नाम पुलिस को दिए हैं। परिवार का दावा है कि इनमें से कुछ आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और अपराधी प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं।

परिवार का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी मोबाइल फोन, नकदी और चेन भी लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल सौरभ गोस्वामी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने थाना बरसाना पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

परिवार का कहना है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |