: राजस्थान की प्रसिद्ध लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ अपने 45 साल के इतिहास में पहली बार मई महीने में सफर पर निकली। सामान्यतः यह ट्रेन सितंबर से अप्रैल के बीच ही चलती थी, लेकिन इस बार विशेष मांग और ऑफ सीजन टूर के तहत मई में भी संचालित की जा रही है। ट्रेन में सवार यात्री 20 से 27 मई तक राजस्थान की संस्कृति, विरासत, खानपान और शाही आतिथ्य का अनुभव करेंगे। यह कदम राज्य में ऑफ सीजन लग्जरी टूरिज्म के नए अवसर पैदा करने और पर्यटन को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में मदद करेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.