फलोदी जिले के मोडकिया गांव में जिला स्पेशल टीम और बाप थाना पुलिस ने मादक पदार्थ MDMA बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह फैक्ट्री एक सुनसान नलकूप पर संचालित हो रही थी। मौके से 1.08 किलो एमडीएमए, रसायन और उपकरण जब्त किए गए। अनुमानित 30 किलोग्राम MDMA बनाने की तैयारी थी, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.