राजस्थान में इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून को लेकर चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं। मौसम विभाग और मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्ष 2026 में प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। IMD दिल्ली केंद्र द्वारा जारी मानसून पूर्वानुमान में अलनीनो के सक्रिय होने का असर राजस्थान के मानसून सीजन पर पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि मानसून की एंट्री प्रदेश में तय समय या उससे कुछ दिन पहले जून के अंतिम सप्ताह में हो सकती है। पिछले दो-तीन वर्षों में राजस्थान में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन इस बार जुलाई में मानसून कमजोर पड़ सकता है। मौसम विभाग के आगामी अपडेट पर किसानों और आम लोगों की नजर बनी हुई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.