राजस्थान में भीषण गर्मी का असर अब और खतरनाक होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल अलवर, पिलानी, कोटा, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हीटवेव और गर्म हवाओं का असर और तेज होगा। मंगलवार को राजस्थान के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में पारा 46 डिग्री से अधिक पहुंच गया, जबकि आज भी वहां गर्मी का असर और ज्यादा देखने को मिला। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.