Download App Now Register Now

राजस्थान के 300 सरकारी स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 409 करोड़ रुपए की मंजूरी

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में जर्जर भवनों की समस्या लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। अब राज्य सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर के 300 सरकारी स्कूलों में पुराने और खतरनाक भवनों को हटाने का निर्णय लिया है। इसकी जगह सरकार द्वारा नए और आधुनिक भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 409 करोड़ 49 लाख 25 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

प्रदेश के कई सरकारी स्कूल वर्षों पुराने भवनों में संचालित हो रहे हैं। कई जगहों पर दीवारों में दरारें, छतों से गिरता प्लास्टर और कमजोर ढांचे बच्चों व शिक्षकों के लिए हर पल खतरा बने हुए हैं। बरसात के मौसम में इन भवनों की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे कई बार बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षाएं तक प्रभावित होती रही हैं।

इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन नए भवनों में निम्नलिखित

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |