Download App Now Register Now

जोधपुर में निजी बस में भीषण आग, चालक की सूझबूझ से 16 यात्रियों की बची जान

जोधपुर के पाली रोड स्थित डी-मार्ट के पास मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जोधपुर से बैंगलुरु जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन चालक की तत्परता और सूझबूझ से बस में सवार सभी 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने जैसे ही इंजन से धुआं उठता देखा, बिना देर किए बस को सड़क किनारे रोका और तुरंत यात्रियों को नीचे उतारना शुरू कर दिया. कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया, लेकिन चालक ने मेन गेट और इमरजेंसी गेट दोनों का उपयोग कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस दौरान कई यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपना सामान भी सुरक्षित निकाल लिया, हालांकि कुछ यात्रियों का सामान आग की चपेट में आने से जल गया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने की मुख्य वजह भीषण गर्मी और इंजन में हुआ शॉर्ट सर्किट हो सकती है. सूचना मिलते ही बासनी फायर स्टेशन से दो और शास्त्रीनगर से एक दमकल मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया.

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |