राजस्थान के सीकर जिले में एक युवती के साथ उसके परिचित युवक द्वारा लगातार रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि जब वह 19 वर्ष की थी, तब आरोपी उसके साथ पढ़ाई करता था। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत थी, लेकिन बाद में आरोपी ने सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए लगातार संपर्क बढ़ाया। कुछ समय बाद युवक ने मिलने के बहाने युवती को बुलाया और इस दौरान कथित रूप से उसका जबरन रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.