.
नीट छात्र प्रदीप माहिच की आत्महत्या का मामला राजनीतिक रूप से गरमाता जा रहा है। कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मृतक छात्र के घर पर परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी रविवार शाम प्रदीप माहिच के घर पहुंचे और प्रशासन तथा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने झुंझुनूं और सीकर के जिला कलक्टरों से फोन पर बातचीत कर नाराजगी जताई और कहा कि विपक्ष पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहा है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार से सीधे मिलकर उनका दुख समझना प्रशासन का कर्तव्य था। उन्होंने पुलिस के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई और कहा कि आजाद भारत में आमजन की बात सुनना आवश्यक है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.