Download App Now Register Now

राजस्थान में नई कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट योजना, 150 करोड़ रुपए तक अनुदान

  • जयपुर। राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण और भू-जल संरक्षण के लिए नई कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत रीको और गैर-रीको औद्योगिक क्षेत्रों में सीईटीपी का निर्माण होगा और परियोजना पर 150 करोड़ रुपए तक अनुदान दिया जाएगा। नई योजनाओं में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज तकनीक का उपयोग किया जाएगा जिससे ट्रीटेड पानी का पुन: उपयोग किया जा सके।

पुरानी सीईटीपी योजना का दायरा बढ़ाकर अनुदान सीमा 100 करोड़ रुपए कर दी गई है। रीको औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अनुदान राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा, जबकि गैर-रीको औद्योगिक क्षेत्रों में राज्य सरकार और प्रदूषण नियंत्रण मंडल स्तर पर सहायता उपलब्ध होगी।

अनुदान की प्रमुख शर्तें:

  • परियोजना लागत का 80 प्रतिशत तक अनुदान
  • अधिकतम 150 करोड़ रुपए की सहायता
  • औद्योगिक इकाइयों को केवल 20 प्रतिशत खर्च स्वयं वहन करना होगा

मुख्य चुनौती क्षेत्र:

  1. पाली – टेक्सटाइल और डाइंग इकाइयों से रासायनिक पानी समस्या
  2. बालोतरा – डाइंग-प्रिंटिंग इकाइयों के रसायन भू-जल को प्रभावित
  3. भीलवाड़ा – बड़ी संख्या में टेक्सटाइल प्रोसेसिंग यूनिट
  4. जोधपुर – बासनी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में अपशिष्ट जल चुनौती
  5. जयपुर – इंजीनियरिंग, केमिकल और प्रोसेसिंग इकाइयां, सुरक्षित अपशिष्ट निस्तारण चुनौती
  6. अलवर-भिवाड़ी – ऑटोमोबाइल, केमिकल और मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

यह योजना औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षण और भू-जल सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |