Download App Now Register Now

दौसा: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के विरोध में पुलिस पर पथराव, पांच गिरफ्तार

दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुरा (आगला रामा की ढाणी) में शनिवार रात से रविवार देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। यह स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब कुछ समाज विशेष के लोग सीताराम आदि की खातेदारी भूमि पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। समझाइश के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने अचानक पथराव कर दिया।

घटना में कांस्टेबल लहरीलाल और सतीश सिंह घायल हो गए, जबकि सरकारी वाहन का शीशा टूट गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को आत्मरक्षा में एक राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया।

थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक पक्ष खाता भूमि पर प्रतिमा स्थापना कर रहा है। मौके पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने समझाइश कर एक पक्ष को वहां से हटा दिया, लेकिन दूसरे पक्ष ने प्रतिमा स्थापना रोकने के लिए नाराज होकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाथूलाल पुत्र सुवालाल बैरवा, हनुमान पुत्र बजरंग बैरवा, रामस्वरूप पुत्र गंगाधर बैरवा, कमलेश कुमार बैरवा पुत्र मोहनलाल बैरवा और रवि कुमार बैरवा पुत्र गोपाल लाल बैरवा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं खेमराज बैरवा, मुकेश, कमलेश पुत्र सुवालाल, बृजेश, दिलखुश पुत्र जगदीश, इन्द्र, रमेश, मुनेश और दिलखुश पुत्र रमेश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

इस घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी है, और स्थानीय लोगों में भी चिंतित माहौल देखा गया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |