Download App Now Register Now

सुजानगढ़ बकरा मंडी में 'शाहरूख' बकरा और व्यापार में बढ़ी रौनक

  • राजस्थान में अपनी अलग पहचान रखने वाली सुजानगढ़ की बकरा मंडी इन दिनों काफी गुलजार है। मंडी में सोमवार को 'शाहरूख' नामक बकरा 1,35,000 रुपए में बिका। वहीं स्थानीय दो बकरों की जोड़ी को फारूक खीची ने 1,80,000 रुपए में खरीदा। बंगाली बाबा तकिए के चार बीघा परिसर में अब तक करीब 1200 बकरों की खरीद-फरोख्त हो चुकी है और अगले दो दिनों में 300-400 और बकरों की बिक्री होने का अनुमान है।

मंडी में नागौर, डीडवाना, नोखा, फतेहपुर, बीदासर, सांडवा और लूणकरणसर जैसे क्षेत्रों से पशुपालक और व्यापारी अपने बकरे व मेढ़े लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में बकरों के अच्छे दाम मिलने और लगातार बढ़ती मांग के कारण व्यापार में तेजी है।

काजियान कमेटी के सचिव इलमूद्दीन अगवान ने बताया कि 'शाहरूख' बकरे का वजन करीब 160 किलो, ऊंचाई तीन फुट और रंग आकर्षक था, इसलिए उसे ऊंची कीमत मिली। मंडी में बड़े और खूबसूरत बकरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है और खरीदार विभिन्न बकरों की बोली लगाकर अपने पसंदीदा पशु खरीद रहे हैं।

मंडी में पानी, बिजली, टेंट और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही साफ-सफाई, बैठने की उचित व्यवस्था और सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है। कमेटी अध्यक्ष मुमताज अगवान और मास्टर दाऊद काजी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। पुराने अनुभवी दलालों के माध्यम से क्रेता और विक्रेता के बीच सौदे तय हो रहे हैं और आने वाले व्यापारियों के लिए अस्थायी विश्राम स्थल भी बनाए गए हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |