Download App Now Register Now

कोटा-झालावाड़ NH-52 पर निजी बस पलटी, 3 यात्री गंभीर रूप से घायल

  • राजस्थान में कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर ढेह कस्बे के निकट आज सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें कई लोग घायल हो गए। यात्रियों के अनुसार बस नागपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। सहरावदा बस स्टैंड के पास ओवरटेक के प्रयास में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खेत में जा गिरी।

मोड़क थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य किया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झालावाड़ रेफर किया गया। चार-पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं। नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ और जाम जैसी स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य किया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करना बताई जा रही है। अन्य यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया। इसी साल अप्रैल में कोटा क्षेत्र में इसी तरह की एक घटना हुई थी, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी और कई यात्री घायल हुए थे।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |