Download App Now Register Now

अजमेर में चलती कार में आग लगने से कांग्रेसी नेता सहित 4 लोगों की मौत

  • अजमेर। राजस्थान के अजमेर में चलती कार में आग लगने से कांग्रेसी नेता और उनके परिवार के चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह हादसा अजमेर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 5:30 बजे हुआ। घटना बोराड़ा गांव के पास काशीर और बोराड़ा के बीच हुई।

पुलिस के अनुसार, चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लगने से पूर्व सरपंच और जिला परिषद सदस्य रामसिंह चौधरी, उनकी मां पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी और भांजी महिमा की मौत हो गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक को अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, पूसी देवी के सीने में दर्द होने पर रामसिंह उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान कार में आग लग गई और विकराल रूप धारण कर लिया।

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डिप्टी आयुष वशिष्ठ, बोराड़ा थाना अधिकारी सूर्यभान सिंह और अरांई थाना अधिकारी रोशन सामरिया मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाना शुरू किया है। पुलिस शॉर्ट सर्किट सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है, और घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इसे हत्या मानकर जांच कर रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |