राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों (29-31 मई) के लिए तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलवर, खैरथल-तिजारा, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में पहले से ही बारिश और ओले गिर चुके हैं। श्रीगंगानगर में बुधवार को 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। तेज हवा और बारिश से आम जन को गर्मी और लू से राहत मिली। मौसम केंद्र जयपुर ने 13 शहरों में ऑरेंज अलर्ट की सूचना दी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.