Download App Now Register Now

Rajasthan में गर्मी से राहत, बारिश और आंधी का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी से परेशान प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 28 मई से मौसम ने यू-टर्न लिया और प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते प्रदेश के उत्तरी जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन और तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। इस प्रभाव का अनुभव श्रीगंगानगर से लेकर करौली तक देखने को मिला, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट महसूस हुई और हीटवेव से राहत मिली।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 मई से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी (60-70 किमी/घंटा) और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 30 से 31 मई को पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव रहेगा, जिसके तहत जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आंधी और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि मई के अंतिम हफ्ते से जून के पहले हफ्ते तक यह राहत जारी रह सकती है और प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां चल सकती हैं। इससे न केवल तापमान में कमी आएगी बल्कि गर्मी और हीटवेव से प्रदेशवासियों को राहत भी मिलेगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |