Download App Now Register Now

राजस्थान में डबल अलर्ट, नागौर और अजमेर में ओले और बारिश

मौसम विभाग ने रविवार सुबह 4 बजे 3 घंटे का डबल अलर्ट जारी किया। इसके तहत नागौर, डीडवाना-कुचामन और अजमेर जिलों में कहीं-कहीं तेज मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों में हल्की से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा की गति से चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। आमजन को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।  मौसम केंद्र जयपुर ने इन शहरों में तेज अंधड़ और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 60-70 किमी/घंटा रहने की संभावना है। तेज अंधड़ के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी भी दी गई है।  

पिछले दो दिनों से चल रहे आंधी-बारिश के दौर के चलते शनिवार को जयपुर, बीकानेर, झुंझुनूं, संगरिया, चूरू, सीकर, फलोदी, नागौर, बाड़मेर, अलवर, उदयपुर, जोधपुर और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में दोपहर बाद अचानक धूल भरी आंधी और तेज बारिश हुई। बीकानेर, चूरू और नागौर में जीरो विजिबिलिटी देखी गई। मौसम विभाग ने आगामी चार-पांच दिन आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |