Download App Now Register Now

बालोतरा में निजी बस ऑपरेटर विवाद: बस में आग, हाईवे पर अफरा-तफरी

राजस्थान के बालोतरा जिले में ग्रामीण रूट और टाइमिंग को लेकर दो निजी बस ऑपरेटरों के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार शाम हिंसक रूप ले बैठा। बागुंडी के पास बालोतरा से बाड़मेर की ओर जा रही एक निजी बस को रुकवाकर उसमें आग लगा दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक बस से कूदकर जान बचाने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार दोनों निजी बस ऑपरेटरों के बीच लंबे समय से ग्रामीण रूट और बसों की टाइमिंग को लेकर विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार शाम बालोतरा से खाली बस लेकर जा रहे चालक को बागुंडी के पास रोक लिया गया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर बस में आग लगा दी गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। आग बुझाने के लिए नगर परिषद बालोतरा व सीईटीपी तथा पचपदरा रिफाइनरी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मचारियों ने भभूताराम, गिरधारीराम बेनीवाल, दीपक चौधरी, नागराज, राहुल और भंवरलाल सहित अन्य की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू जरूर पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस का सिर्फ ढांचा ही बचा है। हाईवे पर अचानक बस में लगी आग को देखकर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पहले लोगों ने आशंका जताई कि चलती बस में आग लगी है, लेकिन बाद में मामला साफ हुआ कि बस में विवाद के चलते आग लगाई गई थी।

घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण हासिल किया और आग बुझने के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस जांच में जुटी
पचपदरा थानाधिकारी गीता कुमारी ने बताया कि निजी बस ऑपरेटरों के बीच रूट को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को बालोतरा से खाली बस लेकर जा रहे चालक को रोककर बस में आग लगा दी गई। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |