Download App Now Register Now

IMD येलो-अलर्ट: राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश

.

राजस्थान के हाड़ौती संभाग में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। बारां जिले में झमाझम बारिश हुई, वहीं झालावाड़ में ओले गिरे। IMD ने राज्य के कई जिलों में आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

दैनिक मौसम अपडेट (1 जून 2026) के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि पश्चिमी भाग में हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 23.0 मिमी वर्षा राजसमंद जिले के रेलमगरा में रिकॉर्ड की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 42.0°C बाड़मेर में और न्यूनतम तापमान 20.8°C फतेहपुर में रहा।

IMD ने 1 जून के लिए अजमेर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना जताई। साथ ही जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की चेतावनी जारी की गई।

2 जून से 5 जून तक 37 जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इसके साथ ही 14 जिलों में 2 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी लागू रहेगा। जोधपुर, नागौर, बारां, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा में 60–80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। फलोदी, बीकानेर, अलवर और कोटा में 40–60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अजमेर और ब्यावर में गरज-चमक, तेज हवाओं और वर्षा की चेतावनी दी गई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |