Download App Now Register Now

जयपुर और कोटा में तूफान से विद्युत तंत्र प्रभावित, बिजली बाधित

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में शनिवार को आए तेज अंधड़, तूफान और बारिश से विद्युत तंत्र को व्यापक नुकसान पहुंचा। विशेष रूप से जयपुर और कोटा जोन में बड़ी संख्या में बिजली पोल, ट्रांसफार्मर और फीडर क्षतिग्रस्त हुए। कुल 132 वितरण ट्रांसफार्मर और 1190 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए, साथ ही 25 फीडर (33 केवी) और 265 फीडर (11 केवी) प्रभावित हुए। इस वजह से 387 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

जयपुर विद्युत वितरण निगम (JDVVNL) की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा के निर्देश पर सभी प्रभावित क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित की गईं। अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत करके पोल बदलने, टूटे तार ठीक करने, फॉल्ट रिपेयर और ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का कार्य किया। अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |