Download App Now Register Now

राजस्थान में रूफ टॉप सोलर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 26,632 प्लांट स्थापित

  • राजस्थान में अब घर-घर की छतों पर बिजली बनने लगी है। प्रदूषण रहित सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल 'पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' के तहत राज्य ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बिजली बिल के भारी खर्च से मुक्ति पाने के लिए प्रदेश के लोग तेजी से सोलर एनर्जी अपना रहे हैं।

मई 2026 में राजस्थान में रिकॉर्ड 26,632 रूफ टॉप सोलर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं। फरवरी 2024 में योजना की शुरुआत के बाद यह किसी भी महीने का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

डिस्कॉम्स के आंकड़े:

  • जोधपुर डिस्कॉम: 9,316 नए सोलर प्लांट
  • जयपुर डिस्कॉम: 9,204 नए सोलर प्लांट
  • अजमेर डिस्कॉम: 8,112 नए सोलर प्लांट

जिलों के आंकड़े:

  • जयपुर: 5,484 प्लांट
  • श्रीगंगानगर: 3,264
  • हनुमानगढ़: 2,084
  • सीकर: 1,606
  • झुंझुनूं: 1,534

मई महीने में अधिकारियों ने 27,700 से अधिक आवेदनों का फिजिकल वैरिफिकेशन किया। इसी परिणामस्वरूप 31,437 उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सब्सिडी ट्रांसफर की गई। अब तक राजस्थान में 830 मेगावाट क्षमता के लगभग 2.17 लाख रूफ टॉप सोलर स्थापित किए जा चुके हैं, और इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹1,460 करोड़ की सब्सिडी दी जा चुकी है।

यदि आप भी अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, डिस्कॉम की मंजूरी प्राप्त करें और रजिस्टर्ड वेंडर से इंस्टॉलेशन करवाएं। इंस्टॉलेशन के बाद नेट मीटर के लिए आवेदन करें, और सब्सिडी सीधे आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

  •  

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |