Download App Now Register Now

राजस्थान में तेज आंधी और बारिश, तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट

राजस्थान। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जयपुर समेत राज्य के कई स्थानों पर तेज आंधी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह जयपुर और सीकर समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। धूलभरी तेज आंधी और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, लगातार आंधी, बूंदाबांदी और बारिश के कारण राज्य में अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41–43 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो सामान्य औसत तापमान के करीब है।

मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी 3–4 दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से राज्य में 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |