जयपुर में यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक एमओए के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इसे राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिलों में यमुना का पानी पहुंचेगा, जिससे क्षेत्र में कृषि, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना करीब 34 हजार करोड़ रुपये की है और इसके तहत पाइपलाइन के माध्यम से यमुना का पानी शेखावाटी क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार के सहयोग से इस परियोजना को आगे बढ़ाने की बात कही और पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए विकास में बाधा का आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत और राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन और जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखे जाने की भी जानकारी दी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह परियोजना दशकों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है, जिससे राजस्थान के जल संकट को काफी हद तक राहत मिलेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.