Download App Now Register Now

जगन हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन, पप्पू गुर्जर दौसा जेल शिफ्ट

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद राजस्थान सरकार और जेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए उसके भाई और गैंगस्टर पप्पू गुर्जर को अजमेर जेल से दौसा जिला जेल स्थानांतरित कर दिया है। मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पप्पू गुर्जर को भारी पुलिस जाब्ते की निगरानी में अजमेर से दौसा रवाना किया गया। पूरे रास्ते सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए ताकि किसी भी अप्रिय घटना या गैंगवार की आशंका को रोका जा सके।

दरअसल, जगन गुर्जर की हत्या के बाद उसके परिजनों और बेटे आसाराम गुर्जर ने सरकार से मांग की थी कि पप्पू गुर्जर को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से हटाकर किसी अन्य जेल में भेजा जाए। परिजनों का कहना था कि अजमेर जेल में उसकी मौजूदगी से सुरक्षा संबंधी खतरे बने हुए हैं और तनाव का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, हत्याकांड के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। रिपोर्ट में संभावित गैंगवार और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद जेल विभाग ने पप्पू गुर्जर का ट्रांसफर मंजूर कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा कारणों और जेल प्रशासन की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है। वहीं, जगन गुर्जर के परिजनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे उनकी मांगों की दिशा में पहला बड़ा कदम बताया है और अन्य लंबित मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |