राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने चुनाव प्रक्रिया का प्रस्तावित शेड्यूल पेश कर दिया। सरकार ने अदालत को बताया कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद 15 अगस्त तक आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी होगी और राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा।
ताजा अपडेट के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के लिए 22 अगस्त को अधिसूचना जारी होने और 19 सितंबर से मतदान शुरू होने का प्रस्ताव सामने आया है। पूरी चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी किए जाने की संभावना जताई गई है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग जल्द आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर सकता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.