Download App Now Register Now

आजमगढ़-मुंबई के बीच रेलवे की सौगात, कोटा और बयाना में मिलेगा ठहराव

Kota: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से महाराष्ट्र के मुंबई बांद्रा टर्मिनस के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन ऑन डिमांड योजना के तहत शुरू की गई यह विशेष ट्रेन 26 सितंबर तक दोनों दिशाओं में 11-11 फेरे लगाएगी।

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत ट्रेन का ठहराव बयाना और कोटा स्टेशन पर दिया गया है।

ट्रेन का शेड्यूल:
ट्रेन संख्या 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल प्रत्येक शनिवार रात 10:30 बजे आजमगढ़ से रवाना होगी। यह रविवार दोपहर 3:30 बजे बयाना और शाम 7 बजे कोटा पहुंचेगी। इसके बाद सोमवार सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल सोमवार सुबह 10:45 बजे बांद्रा से चलेगी। यह रात 1:20 बजे कोटा और मंगलवार सुबह 5:45 बजे बयाना पहुंचेगी। ट्रेन मंगलवार रात 12:25 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिसमें 8 थर्ड एसी इकोनॉमी, 8 स्लीपर और 2 जनरल कोच शामिल हैं। ट्रेन के रास्ते में 17 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

यात्री इस ट्रेन के लिए टिकट पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। रेलवे के इस फैसले से आजमगढ़, राजस्थान और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |