भारत के स्टार हाई जम्पर सर्वेश अनिल कुशारे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 2.25 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पुरुष हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
महाराष्ट्र के नासिक से आने वाले सर्वेश ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन लय दिखाई और अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय एथलेटिक्स को नई पहचान दिलाई। यह उनके करियर का पहला बड़ा मल्टी-स्पोर्ट अंतरराष्ट्रीय पदक है। इससे पहले वह विश्व एथलेटिक्स और डायमंड लीग में भी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
सर्वेश की इस ऐतिहासिक सफलता से भारत के पदकों की संख्या में भी इजाफा हुआ और ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल का मनोबल और ऊंचा हो गया। खेल प्रेमियों और देशभर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.