Download App Now Register Now

जयपुर: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स का छठा राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू,

जयपुर। जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया और स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भोजन केवल भूख मिटाने का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, आत्मीयता और 'अतिथि देवो भव:' की भावना का प्रतीक है। कैटरिंग उद्योग देश की इस गौरवशाली परंपरा को विश्वभर में पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

अपने संबोधन में देवनानी ने कहा कि राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति, मेहमाननवाजी और पारंपरिक व्यंजनों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी और घेवर जैसे व्यंजन केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान हैं। उन्होंने कहा कि कैटरिंग उद्योग इन परंपराओं को देश और दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

उन्होंने कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग से जुड़े लोगों से स्वच्छता, गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। देवनानी ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन अनुभवों के आदान-प्रदान, नई तकनीकों की जानकारी और उद्योग के भविष्य की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए प्रतिनिधियों को राजस्थान विधानसभा और उसके संग्रहालय का भ्रमण करने का भी निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी, उपाध्यक्ष सुनील सिखिया, व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, देशभर से आए कैटरिंग व्यवसायी, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग के प्रतिनिधि तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |