निरीक्षण के दौरान श्रीमती राजोरिया ने सभी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लेवल-1 अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से उच्च स्तर पर भेजने के बजाय प्रारंभिक स्तर पर ही उनका समाधान किया जाए। उनका कहना था कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आमजन को निर्धारित समय सीमा में राहत भी मिल सकेगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोर्टल पर दर्ज कई महत्वपूर्ण मामलों की व्यक्तिगत समीक्षा की और विशेष प्रकरणों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) सरकार और आमजन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के सचिव समय-समय पर कंट्रोल रूम पहुंचकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं, जिससे शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.