Download App Now Register Now

जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई वरिष्ठ नागरिकों की दूसरी विशेष ट्रेन, 970 श्रद्धालु करेंगे रामेश्वरम-मदुरई के दर्शन

जयपुर, 5 अगस्त। राजस्थान सरकार की 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026' के तहत जयपुर से रामेश्वरम के लिए दूसरी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई इस ट्रेन को उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। ट्रेन के प्रस्थान के दौरान पूरा स्टेशन 'जय श्री राम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।

इस विशेष ट्रेन के माध्यम से जयपुर संभाग के 970 वरिष्ठ नागरिक दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों रामेश्वरम और मदुरई की आठ दिवसीय तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं के लिए ट्रेन में प्रभारी, अनुदेशक, मेडिकल स्टाफ सहित 30 अधिकारियों-कर्मचारियों का दल भी साथ भेजा गया है। इस प्रकार कुल 1000 लोग इस यात्रा का हिस्सा बने हैं।

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस यात्रा में दौसा जिले के 528, खैरथल-तिजारा के 316 तथा जयपुर जिले के 126 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बुजुर्गों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक तीर्थ यात्रा उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि यह योजना केवल यात्रा नहीं, बल्कि उन बुजुर्गों के वर्षों पुराने सपनों को साकार करने का प्रयास है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन नहीं कर पाए। देवस्थान विभाग द्वारा यात्रा के दौरान भोजन, ठहरने, चिकित्सा और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो।

ऐसा रहेगा यात्रा का कार्यक्रम

आठ दिवसीय इस विशेष यात्रा के तहत ट्रेन 6 अगस्त को रामेश्वरम पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान रामनाथस्वामी के दर्शन करेंगे। रामेश्वरम में एक दिन के प्रवास के बाद यात्रियों को मदुरई ले जाया जाएगा, जहां वे विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद विशेष ट्रेन 11 अगस्त को जयपुर वापस लौटेगी।

ट्रेन रवाना होने से पहले स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का पारंपरिक तरीके से माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बुजुर्गों के चेहरों पर तीर्थ यात्रा की खुशी और सरकार के प्रति आभार स्पष्ट दिखाई दिया।

इस अवसर पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त रतनलाल योगी, महेंद्र देवतवाल, आईआरसीटीसी के के.के. शर्मा, सुनील कुमावत, शिवराज सिंह बिठिया, सुरेश जांगिड़, नगेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह, राकेश अग्रवाल, जयंत कुमावत सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |