Download App Now Register Now

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क विकास को नई रफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जयपुर, 4 अगस्त। राजस्थान में सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में 2,101.16 करोड़ रुपये की लागत से 3,232 नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। यह निर्णय बजट 2026-27 की घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सरकार का मानना है कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जिससे आवागमन तेज, सुरक्षित और सुगम बनेगा। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ ही परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के हर गांव, कस्बे और शहर को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। नॉन-पैचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

सरकार का कहना है कि यह परियोजना किसानों को अपनी उपज तेजी से मंडियों तक पहुंचाने, युवाओं को रोजगार और शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी और परिवहन लागत घटने से आमजन को भी सीधा लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार के इस निर्णय को प्रदेश के आधारभूत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो राजस्थान की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई गति देने के साथ विकास के नए द्वार खोलेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |