जयपुर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जयपुर के विश्वप्रसिद्ध श्री गोविंद देवजी मंदिर में विशेष दर्शन एवं झांकियों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। मंदिर प्रशासन ने बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए विशेष दर्शन व्यवस्था और प्रवेश मार्ग तय किए हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगला झांकी का दर्शन सुबह 4:00 बजे से 6:30 बजे तक होगा। इसके बाद दिनभर विभिन्न झांकियों, आरती और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा तथा सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार दर्शन करें, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा भीड़ को देखते हुए समय से पहले मंदिर पहुंचें। जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आने की संभावना है, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन ने भी व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.