Download App Now Register Now

मानसून 2026: राजस्थान में प्रवेश 15-20 जून के बीच, जानिए क्या है मानसून

राजस्थान में मानसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून 15 से 20 जून के बीच राज्य में प्रवेश कर सकता है। मानसून हवाओं के मौसमी परिवर्तन और उनसे होने वाली वर्षा की प्रणाली को कहते हैं। यह भारत की अर्थव्यवस्था और कृषि के लिए जीवन रेखा है, क्योंकि देश की कुल वर्षा का 70-75 प्रतिशत मानसून ही लाता है।

गर्मियों में भारतीय उपमहाद्वीप तेजी से गर्म होता है, जिससे उत्तर भारत में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है, जबकि हिंद महासागर पर उच्च दबाव रहता है। इस दबाव के अंतर के कारण दक्षिण-पश्चिम दिशा से नम हवाएं भारतीय भूमि की ओर खिंचकर आती हैं। ये हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आती हैं। अरब सागर की शाखा केरल, मुंबई, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ती है, जबकि बंगाल की खाड़ी की शाखा अंडमान-निकोबार से पूर्वोत्तर राज्यों, बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाती है।

मौसम का पूर्वानुमान मौसमीय परिस्थितियों जैसे वर्षा, तापमान, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा का वैज्ञानिक अनुमान है। किसान इसके आधार पर बुवाई, सिंचाई, उर्वरक उपयोग, फसल सुरक्षा और कटाई से संबंधित निर्णय बेहतर ढंग से ले सकते हैं।

केरल सबसे पहले मानसून की शाखा प्राप्त करता है, क्योंकि यह समुद्र के सबसे निकट स्थित दक्षिण-पश्चिमी तटीय राज्य है। आईएमडी हवाओं की दिशा, बादलों की स्थिति और अन्य मापदंडों के आधार पर केरल में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा करता है। सामान्यत: यह 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है।

मानसून ट्रफ, निम्न वायुदाब और डिप्रेशन वर्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानसून ट्रफ उत्तर भारत में बनती है और वर्षा को प्रभावित करती है। डिप्रेशन निम्न वायुदाब का संगठित रूप है, जो भारी वर्षा कर सकता है।

अल नीनो प्रशांत महासागर के असामान्य रूप से गर्म होने को कहते हैं, जिससे मानसून कमजोर हो सकता है। ला नीना सामान्य से अधिक ठंडे पानी की स्थिति है, जिससे सामान्य या बेहतर वर्षा की संभावना बढ़ती है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 15 से 20 जून के बीच मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में प्रवेश करेगा और 5 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेगा। देश के विभिन्न हिस्सों में इससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। मानसून 13 सितंबर से पीछे हटना शुरू करेगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |