अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की साइटिंग का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। पर्यटकों को अब रिजर्व के बफर जोन में भी 5-5 बाघों के दर्शन का मौका मिल रहा है, जिससे उत्साह और क्रेज बढ़ा है। बफर जोन दिल्ली-एनसीआर और जयपुर के बेहद करीब होने के कारण सिर्फ 2 घंटे की यात्रा में पहुंचा जा सकता है। सरिस्का प्रशासन इस क्षेत्र को ‘मिनी टाइगर रिजर्व’ के रूप में विकसित करने की तैयारी में है, ताकि पर्यटक सुरक्षित तरीके से सफारी का आनंद ले सकें और बाघों का रोमांच अनुभव कर सकें।
बफर जोन में वर्तमान में 11 बाघ और बाघिनों का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। शावक भी धीरे-धीरे बड़े हो रहे हैं, जो पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सकारात्मक संकेत हैं। प्रशासन ग्रासलैंड और हैबिटैट वर्क कर वन्यजीवों के लिए सुरक्षित और प्राकृतिक आवास सुनिश्चित कर रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.