Download App Now Register Now

राजस्थान सरकार ने 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए

राजस्थान सरकार ने भर्ती कैलेंडर के तहत विभिन्न विभागों में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को समीक्षा बैठक में प्रमुख भर्तियों की प्रगति का अवलोकन किया और लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के लिए विभागों को दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा में यह भी सामने आया कि राज्य में विभिन्न विभागों में लगभग 1.02 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं या शुरू होने वाली हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अधिकारियों के अनुसार, उप निरीक्षक (SI) भर्ती में 61 अतिरिक्त पद जोड़े जाने के बाद कुल पद 1,076 हो गए हैं। कांस्टेबल भर्ती के पदों की संख्या 4,000 से बढ़ाकर 6,000 कर दी गई है।

विभागवार भर्ती इस प्रकार है:

  1. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: 53,749 पद
  2. सफाई कर्मचारी: 24,793 पद
  3. कांस्टेबल भर्ती: 6,000 पद
  4. उप निरीक्षक (एसआइ): 1,076 पद
  5. सपोर्ट इंजीनियर एवं अन्य पद: 3,000 पद
  6. चिकित्सा अधिकारी: 600 पद
  7. नर्सिंग एवं पैरामेडिकल: 2,000 पद
  8. शिक्षा विभाग की विभिन्न भर्तियां: 10,000 पद

सरकार का उद्देश्य इन रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती कर राज्य के प्रशासनिक कार्यों को मजबूत बनाना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |