बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बेनामी संपत्ति और संदिग्ध नकदी लेन-देन के मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान बीज निगम से जुड़े जुगल किशोर बिश्नोई के मामले में कुल 1.30 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है।
ACB टीम ने बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजी जा रही 85 लाख रुपए की नकदी जब्त की और इसके बाद बिश्नोई के श्रीगंगानगर स्थित आवास पर छापेमारी कर 45 लाख रुपए और बरामद किए। इस मामले में स्वतंत्र ज्याणी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जुगल किशोर बिश्नोई से भी नकदी और उसके स्रोत के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
ACB इस मामले की जांच बेनामी संपत्ति, आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। नकदी के स्रोत, उपयोग और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है। इस साल फरवरी में भी ACB ने बीकानेर में पंचायत विभाग के LDC के ठिकानों पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी और संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए थे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.