Download App Now Register Now

RCC बॉक्स रिप्लेसमेंट कार्य से कई ट्रेनें रद्द, रूट बदले

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत मंडावरिया-किशनगढ़ रेलखंड पर स्थित ब्रिज संख्या 292 पर आरसीसी बॉक्स रिप्लेसमेंट (RCC Box Replacement) का महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किया जाएगा। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

तकनीकी ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है। 25 अक्टूबर को जयपुर-मारवाड़ एक्सप्रेस (19735), मारवाड़-जयपुर एक्सप्रेस (19736), अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस (19288) और दौराई-गोड्डा एक्सप्रेस (19603) का संचालन नहीं होगा। इसके अतिरिक्त 26 अक्टूबर को सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस (19987) तथा 27 अक्टूबर को गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस (19604) भी पूरी तरह रद्द रहेंगी।

रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द करते हुए उनके फेरे छोटे कर दिए हैं। जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस (12414) और आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस (12195) केवल खातीपुरा स्टेशन तक संचालित होंगी। वहीं वापसी में ये ट्रेनें खातीपुरा से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। नई दिल्ली-दौराई शताब्दी (12015) और जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस (12181) केवल जयपुर स्टेशन तक आएंगी और वहीं से वापस लौटेंगी। उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी (12991) तथा हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस (17079) अजमेर तक ही संचालित की जाएंगी।

रेलवे प्रशासन ने करीब आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग भी बदला है। ये ट्रेनें फुलेरा-डेगाना-जोधपुर-मारवाड़ मार्ग से संचालित होंगी। इनमें श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (14701), काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस (15014), वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस (20964), पोरबंदर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस (20937), जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस (15013), चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22452), बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (14702) और गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस (19411) शामिल हैं। बदले हुए मार्ग के कारण ये ट्रेनें अजमेर, किशनगढ़, ब्यावर, सोजत रोड और नरैना स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।

इसके अलावा कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस (19617) अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 10 मिनट की देरी से रवाना होगी, जबकि अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12983) 2 घंटे की देरी से संचालित होगी। बरेली-भुज एक्सप्रेस (14321) को मार्ग में 10 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा आधिकारिक एनटीईएस (NTES) ऐप पर अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |