Download App Now Register Now

राजस्थान में डबल अलर्ट, 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां प्रभावी होने के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जून माह की सामान्य वर्षा का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के सुबह 8:30 बजे जारी अपडेट के अनुसार झुंझुनूं, सीकर और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र मेघगर्जन, गरज-चमक, धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी व्यक्त किया गया है।

इसके अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर, दौसा और नागौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्के से मध्यम मेघगर्जन, गरज-चमक, वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण पेड़ों की बड़ी शाखाएं टूट सकती हैं, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। धूलभरी आंधी और बारिश के कारण दृश्यता में कमी आने की भी आशंका है। वहीं किसानों को फसलों के नुकसान की संभावना को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विभाग ने लोगों को मेघगर्जन के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लेने, वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा बिजली के उपकरणों को अनप्लग रखने की सलाह दी है। साथ ही धातु की वस्तुओं और पानी के नलों को छूने से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति फिलहाल धीमी है, लेकिन अगले चार से पांच दिनों में इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में बारिश, धूलभरी आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी है। 16 जून से वर्षा और तेज हवाओं की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के विभिन्न जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी और बारिश दर्ज की गई। जयपुर में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |