Download App Now Register Now

Namo City Project: NCR में 4 नए ग्रीनफील्ड शहर बनेंगे, राजस्थान के 3 जिलों में जमीन की तलाश

दिल्ली पर बढ़ते आबादी के दबाव को कम करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में चार नए ग्रीनफील्ड शहर विकसित करने की योजना को मंजूरी दी गई है, जिन्हें “नमो सिटी” नाम दिया जाएगा। यह परियोजना राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक-एक शहर के रूप में विकसित की जाएगी। ये सभी शहर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर और नमो भारत ट्रेन नेटवर्क के आसपास बसाए जाएंगे, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

केंद्र सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अगले पांच वर्षों में 5000 करोड़ रुपये की सहायता देगी। इस फैसले पर एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 42वीं बैठक में मुहर लगी, जिसमें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा और राजस्थान के शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा शामिल रहे।

राजस्थान में इन नमो सिटी परियोजनाओं के लिए अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में जमीन की तलाश की जाएगी। इन नए शहरों में आधुनिक सड़कें, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, सोलर एनर्जी आधारित सुविधाएं, जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थान, पार्क, खेल परिसर और व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

इन शहरों को गिफ्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की योजना है, जहां दो से तीन लाख आबादी के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

योजना के तहत इन शहरों को पर्यावरण-अनुकूल और आत्मनिर्भर शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां तेज रेल, सड़क और हेली टैक्सी जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राजस्थान सरकार का मानना है कि इस परियोजना से संबंधित जिलों में बड़े स्तर पर विकास और शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |