Download App Now Register Now

भरतपुर के हलैना में स्लीपर बस पलटी, 50 यात्री थे सवार, 12 घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले में नेशनल हाईवे पर हलैना थाना क्षेत्र के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक निजी स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस मध्य प्रदेश के मुरैना से गुजरात के सूरत जा रही थी और उसमें लगभग 50 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात उस समय हुआ जब चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे किनारे लगे हाई मास्क लाइट के पोल से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद बस में सो रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

हलैना पुलिस स्टेशन के सामने हुए इस हादसे में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हलैना राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 12 यात्रियों को चोटें आईं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें भरतपुर आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

यात्री मुरैना, भिंड और धौलपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो सूरत में काम के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने राहत कार्य के साथ यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित आगे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |