इस इंटरनेशनल फैशन शो के जरिए राजस्थान की मॉडल्स भारतीय फैशन, संस्कृति और आधुनिक ग्लैमर का संगम अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश करेंगी। शो का निर्देशन फैशन इंडस्ट्री से जुड़े गौरव गौड़ करेंगे।
कार्यक्रम में दो प्रमुख फैशन सीक्वेंस दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पहले सीक्वेंस में डिजाइनर तनु चौधरी के तविश ब्रांड का वेस्टर्न वियर मॉडल्स प्रस्तुत करेंगी। वहीं दूसरे सीक्वेंस में डिजाइनर आकांक्षा भल्ला की फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर सिंगल-कलर साड़ी कलेक्शन को रनवे पर पेश किया जाएगा।
साड़ी कलेक्शन के जरिए भारतीय पारंपरिक परिधान और आधुनिक फैशन का मेल देखने को मिलेगा। वहीं वेस्टर्न वियर सीक्वेंस शो में ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स की झलक पेश करेगा।
इस आयोजन में जयपुर की 15 मॉडल्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के मुताबिक, शो का उद्देश्य भारतीय डिजाइन, फैशन और मॉडलिंग प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाना है।
पटाया के जन्नत क्लब के संचालक साहिल शर्मा और विशाल भी इस आयोजन में विशेष सहयोग कर रहे हैं। राजस्थान की मॉडल्स की इस अंतरराष्ट्रीय रैम्पवॉक को प्रदेश के फैशन और मॉडलिंग क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के तौर पर देखा जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.