नई इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से तिरुमला आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को परिवहन का अधिक आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प मिलेगा। इससे पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी। खास बात यह है कि यह सुविधा तिरुमला में चल रहे ब्रह्मोत्सव के दौरान शुरू हुई है, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जून 2026 में तिरुमला यात्रा के दौरान TTD को 25 इलेक्ट्रिक बसें देने का वादा किया था। करीब तीन महीने बाद रिलायंस फाउंडेशन ने यह वादा पूरा किया। बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में Jio-bp ने तकनीकी सहयोग दिया है।
अनंत अंबानी ने कहा कि श्रद्धालुओं की यात्रा को आरामदायक बनाने और तिरुमला की जैव-विविधता के संरक्षण में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.