Download App Now Register Now

SMS अस्पताल की रूमेटोलॉजी OPD में मिस-मैनेजमेंट! 150 से ज्यादा मरीज रोज पहुंच रहे, 50 को भी नहीं मिल रहा इलाज

जयपुर। राजधानी जयपुर के SMS अस्पताल की रूमेटोलॉजी OPD में मरीजों की बढ़ती संख्या और सीमित व्यवस्था के चलते मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार यहां रोजाना 150 से ज्यादा मरीज गठिया और अन्य रूमेटोलॉजी संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन 50 मरीजों को भी इलाज नहीं मिल पा रहा है।

रूमेटोलॉजी OPD सप्ताह में फिलहाल सिर्फ तीन दिन—सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होती है। ऐसे में मरीजों की संख्या और उपलब्ध चिकित्सकीय व्यवस्था के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

सुबह 5 बजे से लग जाती है मरीजों की कतार

रूमेटोलॉजी OPD में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की परेशानी सुबह करीब 5 बजे से ही शुरू हो जाती है। मरीज रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर लाइन में लगना शुरू कर देते हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे तक करीब 200 मरीजों की कतार लग जाती है।

भीड़ अधिक होने के कारण कई बार धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति भी बन जाती है। खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 7:30 बजे पर्चियां बनाना शुरू करता है।

35-40 मरीज देखने के बाद OPD छोड़ने का आरोप

जानकारी के मुताबिक SMS अस्पताल के रूमेटोलॉजी विभाग में वर्तमान में तीन डॉक्टर हैं। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर सुबह करीब 12 बजे तक 35 से 40 मरीजों को देखने के बाद OPD से चले जाते हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है।

वहीं, अस्पताल के अन्य विभागों में भी मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। न्यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी OPD में रोजाना करीब 300 से 400 मरीज पहुंचते हैं। इसके बावजूद वहां मरीजों को OPD खत्म होने तक देखने की व्यवस्था रहती है।

जनरल मेडिसिन में 700-800 मरीजों की पर्चियां

SMS अस्पताल की जनरल मेडिसिन OPD में हर रोज औसतन 700 से 800 मरीजों की पर्चियां बनती हैं। वहीं ऑप्थल्मोलॉजी यानी नेत्र रोग और स्किन OPD में भी रोजाना करीब 300 से 500 मरीज पहुंचते हैं।

इन विभागों में डॉक्टर दोपहर करीब 2 बजे तक उपलब्ध रहते हैं और OPD के आखिरी समय तक मरीजों को देखते हैं। इसी व्यवस्था की तुलना रूमेटोलॉजी OPD से करते हुए मरीजों की ओर से बेहतर मैनेजमेंट की मांग की जा रही है।

सप्ताह में सिर्फ तीन दिन संचालित होती है OPD

SMS अस्पताल में रूमेटोलॉजी OPD वर्तमान में सप्ताह में तीन दिन ही संचालित होती है। मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए OPD के दिनों को बढ़ाने की मांग उठ रही है, ताकि मरीजों को लंबी कतारों और इलाज के लिए इंतजार से राहत मिल सके।

सप्ताह में 7 दिन OPD करने की तैयारी

मरीजों की परेशानी को देखते हुए अब SMS अस्पताल प्रशासन ने रूमेटोलॉजी OPD को सप्ताह में सातों दिन संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

SMS अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक और मीडिया स्पोक्सपर्सन डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि रूमेटोलॉजी OPD में जगह कम होने और मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें देखने में ज्यादा समय लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन OPD को सप्ताह में सातों दिन संचालित करने की तैयारी कर रहा है, जिससे मरीजों को राहत मिल सके।

अब देखना होगा कि सातों दिन OPD शुरू होने के बाद रूमेटोलॉजी विभाग में मरीजों की भीड़ और इलाज के बीच का अंतर कितना कम होता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |