प्रस्तावित हड़ताल 30 सितंबर तक होने वाली थी। बैठक में बैंक कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित करने पर सहमति बनी है।
बैठक में बैंक कर्मचारियों की छुट्टियों से जुड़े मुद्दे पर हाईलेवल कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। यह कमेटी छुट्टियों से संबंधित सभी विकल्पों पर विचार करेगी और इस संबंध में आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
बैठक में PLI (Performance Linked Incentive) स्कीम को लेकर भी चर्चा हुई। इस मुद्दे पर अब सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की बात सामने आई है। बैंक यूनियनों और IBA के बीच आगे होने वाली चर्चाओं के आधार पर इस मामले में समाधान की दिशा तय की जाएगी।
IBA और UFBU की बैठक के बाद बैंक कर्मचारियों के प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इससे ग्राहकों को फिलहाल बैंकिंग सेवाओं के बाधित होने की संभावित परेशानी से राहत मिलेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.