Download App Now Register Now

जयपुर में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, डोटासरा बोले- ‘विपक्ष को डंडे मारे जा रहे’, जूली ने सरकार पर साधा निशाना

जयपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जयपुर में इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस सहित गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंचे और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। इस दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया।

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान और जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ वोट चोरी के आरोपों की जांच की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय दादागिरी कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को प्रदर्शन से रोका जा रहा है और “सड़क पर डंडे मारे जा रहे हैं, नाखूनों से नोचा जा रहा है।” डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस जुल्म के खिलाफ हमेशा खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डराया नहीं जा सकता, वे लड़ेंगे और जीतेंगे।

वहीं, टीकाराम जूली ने कहा कि देश संविधान से चलेगा, गुंडागर्दी से नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज नहीं सुनी जा रही, इसलिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। जूली ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कथित व्यवहार तथा विपक्षी सांसदों के साथ धक्का-मुक्की का मुद्दा भी उठाया।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि विपक्ष निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढपली बजाकर नारे लगाए और हाथों में ‘काला दिवस’ लिखे पोस्टर भी नजर आए।

प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा सीपीआई (एम), सीपीआई, समाजवादी पार्टी और सीपीआई (एमएल) के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। गठबंधन नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। 

 

पंचायत राज चुनाव-2026: जोधपुर जिले का पूरा कार्यक्रम

मतदाताओं को 2 दिन डालने पड़ेंगे वोट

पंचायत राज संस्था प्रथम चरण दूसरा चरण
जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य 22 अक्टूबर 28 अक्टूबर
पंच/सरपंच 24 अक्टूबर 30 अक्टूबर

जोधपुर जिले के पंचायत चुनाव के पहले चरण का शेड्यूल

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान: 22 अक्टूबर

पंच-सरपंच के लिए मतदान: 24 अक्टूबर

पहले चरण में चुनाव वाली पंचायत समितियां:

  1. शेरगढ़
  2. चाबा
  3. आगोलाई
  4. चामू
  5. सेखाला
  6. बालेसर

जोधपुर जिले के पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का शेड्यूल

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान: 28 अक्टूबर

पंच-सरपंच के लिए मतदान: 30 अक्टूबर

दूसरे चरण में चुनाव वाली पंचायत समितियां:

  1. ओसियां
  2. सामराऊ
  3. तिंवरी
  4. उम्मेदनगर
  5. बावड़ी
  6. हतुंडी
  7. भोपालगढ़
  8. आसोप
  9. पीपाड़ शहर
  10. सालावा खुर्द
  11. मंडोर
  12. लूणी
  13. धवा
  14. बिलाड़ा
  15. कापरड़ा
  16. केरू
  17. झंवर

जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव का कार्यक्रम

  • जिला प्रमुख का चुनाव: 25 नवंबर
  • उप जिला प्रमुख का चुनाव: 26 नवंबर
  • प्रधान का चुनाव: 27 नवंबर
  • उप प्रधान का चुनाव: 28 नवंबर

चुनाव प्रक्रिया का समय

  • बैठक: सुबह 10 बजे
  • नामांकन: सुबह 11 बजे तक
  • नामांकन की समीक्षा: सुबह 11 बजे
  • नाम वापसी: दोपहर 1 बजे तक
  • चुनाव चिन्ह आवंटन: दोपहर 1 बजे के तुरंत बाद
  • मतदान: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
  • मतगणना: मतदान के तुरंत बाद

जिला परिषद जोधपुर

कुल मतदाता: 13,46,424

  • महिला: 6,43,112
  • पुरुष: 7,03,307
  • थर्ड जेंडर: 5

निर्वाचन क्षेत्र

  • जिला परिषद वार्ड: 43
  • पंचायत समिति वार्ड: 351

जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियां

जिले में कुल 23 पंचायत समितियां और 649 ग्राम पंचायतें हैं।

क्रमांक पंचायत समिति ग्राम पंचायतें
1 आगोलाई 23
2 आसोप 21
3 उम्मेदनगर 20
4 ओसियां 32
5 कापरड़ा 28
6 केरू 26
7 चाबा 33
8 चामू 48
9 झंवर 27
10 तिंवरी 41
11 धवा 22
12 पीपाड़ शहर 22
13 बालेसर 40
14 बावड़ी 27
15 बिलाड़ा 24
16 भोपालगढ़ 18
17 मंडोर 36
18 लूणी 34
19 शेरगढ़ 31
20 सामराऊ 20
21 सालावा खुर्द 21
22 सेखाला 32
23 हतुंडी 23
कुल 23 पंचायत समितियां 649

23 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण

  • ओबीसी महिला: 2
  • एससी महिला: 2
  • अनारक्षित महिला: 7
  • अनारक्षित ओपन: 7
  • ओबीसी ओपन: 2
  • एससी ओपन: 2
  • एसटी ओपन: 1

कुल: 23 पंचायत समिति प्रधान पद

जिला प्रमुख पद

अनारक्षित ओपन के लिए आरक्षित है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |