Download App Now Register Now

राजस्थान में युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, विभाग और भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी के बीच समझौता

जयपुर, 9 अक्टूबर। राजस्थान में युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग तथा भारतीय स्किल डेवलपमेंट विश्वविद्यालय (बीएसडीयू), जयपुर के बीच सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी से प्रदेश में कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप और उन्नत प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

प्रशिक्षण को बनाया जाएगा रोजगारोन्मुख

समझौते पर कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के आयुक्त ऋषव मंडल और भारतीय स्किल डेवलपमेंट विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. संजय गोयल ने हस्ताक्षर किए। इसके तहत प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके।

ITI प्रशिक्षकों की क्षमता बढ़ाने पर जोर

इस साझेदारी के तहत इंडियास्किल्स प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करने, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के प्रशिक्षकों की क्षमता बढ़ाने, प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने और पाठ्यक्रमों को बेहतर बनाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही अप्रेंटिसशिप के अवसरों का विस्तार और उभरते कौशल क्षेत्रों में उन्नत प्रशिक्षण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

आयुक्त ऋषव मंडल ने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण मिलने से युवाओं को आधुनिक तकनीकों और कार्यक्षेत्र की जरूरतों के अनुसार दक्ष बनाया जा सकेगा। इससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और प्रदेश में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |